श्रद्धा कपूर की स्त्री आज जापान में होगी रिलीज

( 7140 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Sep, 20 09:09

श्रद्धा कपूर की स्त्री आज जापान में होगी रिलीज

मुम्बई । अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की चर्चित फिल्म स्त्री अब जापान में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।श्रद्धा कपूर ने इस रोमांचक खबर को अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर एक कैप्शन के साथ साझा किया‚ स्त्री जापान में आज रिलीज के लिए तैयार है। आप भी तैयार रहिए॥। भारत में रिलीज होने और साहो के बाद इस फिल्म ने काफी चर्चा पैदा की। यह श्रद्धा की एक और परियोजना है जो सीमाओं को पार कर वैश्विक फिल्मों की सूची में शामिल होने जा रही है। फिल्म ने हाल ही में अपनी दूसरी वर्षगांठ को चिह्नित किया और श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट को साझा किया। फिल्म में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी भी हैं। स्त्री इन अभिनेताओं के साथ श्रद्धा के पहले कोलॅबरेशन को चिह्नित करती है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.