प्रैक्टिस के लिए आज से मैदान पर उतरेगी MS Dhoni की सेना

( 3954 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Sep, 20 06:09

 प्रैक्टिस के लिए आज से मैदान पर उतरेगी MS Dhoni की सेना

नई दिल्ली । चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कैंप से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आई है। लगातार दूसरे कोविड 19 टेस्ट में सभी खिलाड़ी और सहयोगी दल के सदस्य नेगेटिव आए हैं। इसके बाद अब महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली टीम मैदान पर प्रैक्टिस और ट्रेनिंग के लिए उतर सकती है। गुरुवार को सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार की सुबह को नेगेटिव आई है।लगातार दूसरे रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब सभी खिलाड़ी आज यानी शुक्रवार 4 सितंबर की शाम को मैदान पर प्रैक्टिस और ट्रेनिंग कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सीएसके कैंप से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "कल(गुरुवार को) परीक्षण किए गए सभी खिलाड़ी और सहायक कर्मचारी नेगेटिव आए हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.