मीडिया संसार पुस्तक का विमोचन

( 14072 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Aug, 20 11:08

पत्रकारिता पर बहुउपयोगी सन्दर्भ पुस्तक-जिला कलेक्टर

मीडिया संसार पुस्तक का विमोचन

कोटा / देश में बदलती पत्रकारिता के स्वरूप पर " मीडिया संसार" एक बहुउपयोगी पुस्तक है। पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वालों,  अध्ययन एवं शोध करने वालों के लिए एक अच्छी सन्दर्भ पुस्तक सिद्ध होगी। यह विचार आज जिला कलेक्टर उज्ज्वल राठौर ने उनके कक्ष में पुस्तक का विमोचन करते हुए कही। उन्होंने अपनी ओर से लेखकों का मोती की माला पहना कर स्वागत कर होंसला अफ़जाई कर सार्थक पुस्तक लेेेखन के लिए बधाई दी। डॉ. सिंघल ने पुस्तक की भूमिका की जानकारी दी।

      पुस्तक का लेखन सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल एवं सह लेखक वरिष्ठ पत्रकार के. डी.अब्बासी ने सँयुक्त रूप से किया हैं। पुस्तक का प्रकाशन सहित्यगार जयपुर द्वारा किया गया है। इस अवसर पर कोषाधिकारी विधि शर्मा, मंडल पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. दीपक श्रीवास्तव, एडवोकेट अख्तर खान अकेला, मीडियाकर्मी हेमंत जोशी, गुल मोहमद,सुनील श्रीवास्तव एवं यतीन्द्र व्यास आदि मौजूद रहे। डॉ. सिंघल ने अपनी पूर्व प्रकाशित पुस्तकें भी जिला कलेक्टर को भेंट की।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.