स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण महाभियान का आगाज

( 12792 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Aug, 20 05:08

स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण महाभियान का आगाज

जैसलमेर / राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविंद्र कुमार द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान का आगाज किया गया।

पर्यावरण संरक्षण हमारा प्राथमिक फर्ज

 जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण को संतुलित कर मानव के अस्तित्व की रक्षा करने में सहायक है, लेकिन मनुष्य अपने विकास के लिये पेड़ों की कटाई व पर्यावरण का दोहन कर रहा है, जबकि हमारा अस्तित्व एवं जीवन स्वस्थ प्राकृतिक पर्यावरण पर निर्भर है। इसलिए पर्यावरण के संरक्षण व मानव अस्तित्व की रक्षा हेतु वृक्षारोपण पर विशेष जोर दिये जाने की आवश्यकता है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में पोक्सो मामलात के न्यायाधीश नरेंद्रसिंह मालावत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शरद तंवर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज मीना, न्यायिक मजिस्ट्रेट संध्या पूनिया, लॉयन अर्जुनदास चांडक, मनवंत गेहलोत तथा प्राधिकरण व न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

वृक्षारोपण के तहत इनके द्वारा एडीआर सेंटर व न्यायिक आवासीय कॉलोनी में नीम, बड़, कनेर, बबूल, गुलमोहर, शीशम, पीपल इत्यादि प्रकार के पौघों का रोपण कर महा अभियान का आगाज किया गया। सचिव ने बताया कि यह अभियान 23 अगस्त तक जारी रहेगा। कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब की सक्रिय भागीदारी रही।

डीजे ने किया ध्वजारोहण

वृक्षारोपण अभियान से पहले  जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविंद्र कुमार द्वारा एडीआर सेंटर में ध्वजारोहण किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.