गुर्जर के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर पौधारोपण एवं मास्क वितरण कार्यक्रम

( 13870 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Aug, 20 06:08

गुर्जर के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर पौधारोपण एवं मास्क वितरण कार्यक्रम

भीलवाड़ा - कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर के जन्मदिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती, सुभाषनगर स्थित श्रीराम पार्क एवं पंचवटी मंे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शहर अध्यक्ष मनीष पारीक ने बताया कि इस अवसर पर पौधारोपण के साथ-साथ मास्क वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया। कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती एवं आर.सी. व्यास पालड़ी रोड़ स्थित कच्ची बस्ती मंे 500 मास्क का वितरण किया गया।

शहर अध्यक्ष मनीष पारीक के नेतृत्व में हुये कार्यक्रम में पूर्व सभापति मंजू पोखरना, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष पुष्पा मेहता, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, रियाज पठान, अर्चना सोनी, कैलाश कोली, अभिषेक प्रधान, कुन्दन शर्मा, अंकुर जैन, अर्पित पारीक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.