एच-1बी वीजा धारकों को बड़ी राहत

( 3188 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Aug, 20 09:08

एच-1बी वीजा धारकों को बड़ी राहत

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने एक ही नियोक्ता के साथ काम जारी रखने वालों के लिए एच-1बी, एल-1 यात्रा प्रतिबंधों में कुछ छूट देने की घोषणा की है। इस फैसले से भारतीय आईटी पेशेवरों और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है। एच-1बी या एल-1 यात्रा प्रतिबंधों से दी गई छूट में इन वीजाधारकों के परिवार वाले भी शामिल हैं। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार अगस्त को संघीय एजेंसियों द्वारा एच-1बी वीजा धारकों को नौकरी देने से रोकने संबंधी सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने जून को इस महत्वपूर्ण चुनावी वर्ष में अमेरिकी कर्मचारियों के संरक्षण के लिए एच-1बी वीजा और अन्य प्रकार के विदेशी कार्य वीजा को 2020 के अंत तक स्थगित कर दिया था। एच-1बी वीजा भारतीय आईटी पेशेवरों में काफी लोकप्रिय है। यह एक गैर-आव्रजक वीजा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.