कांग्रेस नेताओं ने राजीव त्यागी के निधन पर जताया दुख

( 17174 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Aug, 20 05:08

कांग्रेस नेताओं ने राजीव त्यागी के निधन पर जताया दुख

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन पर बुधवार को दुख जताया और उन्हें ‘विचारधारा के प्रति समर्पित योद्धा’ करार दिया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजीव जी विचारधारा के प्रति समर्पित योद्धा थे। समस्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.