श्री कृष्ण को छप्पन भोग समर्पित

( 8846 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Aug, 20 15:08

श्री कृष्ण को छप्पन भोग समर्पित

उदयपुर, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ बड़ी में कृष्ण के बाल सखाओं के रूप में आवासीय विद्यालय के दिव्यांग, मूक बधिर एवं प्रज्ञा चक्षु बालकों को छप्पन भोग का भोजन करवाया गया। इससे पूर्व श्री कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस दौरान बच्चों ने बधाई गीतों की प्रस्तुति दी।संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव ने श्री कृष्ण के विविध लीला प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि जीवन के प्रबंधन में श्री कृष्ण की लीलाएं व उनका गीता उपदेश महत्वपूर्ण है।संचालन निदेशक वंदना अग्रवाल ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.