भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने पर सांसद दीयाकुमारी  ने प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार

( 32664 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Aug, 20 16:08

भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने पर सांसद दीयाकुमारी  ने प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार

राजसमन्द सांसद दीयाकुमारी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का आभार व्यक्त किया है।

सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है, मुझे गर्व है कि में उस संघठन का हिस्सा हूं जो राष्ट्रवादी दल के नाम से विश्व विख्यात है। संगठन राष्ट्र निर्माण का सेतु है और इसी संगठन को सींचने के लिए प.दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। 

 

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर- 

सांसद दीयाकुमारी के भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने पर राजसमन्द सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है। कहीं कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित रहे हैं तो कहीं पटाखे छोड़ कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस अवसर पर कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, समस्त जिला कार्यकारणी, कर्णवीर सिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन महेश पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा, प्रवीण नन्दवाना, पूर्व उप प्रधान सुरेश जोशी, जवाहर जाट, मानसिंह बारहठ, भीमसिंह चौहान, शरद बाघोरा, 

नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, प्रदीप खत्री, हिम्मत कुमावत, देशबन्धु रांका, धीरज पुरोहित, विनोद जोशी, भेरूलाल कच्छारा, भेरूलाल नन्दवाना, सरपंच अयान जोशी, आईटी संयोजक गिरिराज काबरा, रामेश्वर साहू, दिनेश स्वर्णकार, प्रकाश खेरोदिया, बोथलाल जाट सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने सांसद दीयाकुमारी को शुभकामनाएं दो है


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.