कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल, उनकी पत्नी और दामाद कोरोना वायरस से संक्रमित

( 4806 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Aug, 20 11:08

कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल, उनकी पत्नी और दामाद कोरोना वायरस से संक्रमित

बेंगलुरु। कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल और उनकी पत्नी के शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे पहले उनके दामाद के भी कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे घर पर ही पृथकवास में हैं। ट्विटर पर जारी वीडियो संदेश में मंत्री ने कहा कि वह और उनकी पत्नी वनजा बिना लक्षण के हैं और डरने की कोई बात नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों जल्द ठीक होकर वापस काम पर लौटेंगे। पाटिल ने शुक्रवार रात को ट्वीट कर बताया था कि उनके दामाद कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। पाटिल से पहले राज्य के वन मंत्री आनंद सिंह और पर्यटन मंत्री सीटी रवि भी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.