सेंसेक्स 335 अंक लुढ़का

( 6837 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jul, 20 04:07

सेंसेक्स 335 अंक लुढ़का

मुंबईं । वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से देश के शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी और बीएसईं सेंसेक्स 335 अंक लुढ़क कर 37,736.07 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रख के बावजूद निवेशक कोविड-19 के बढ़ते मामलों और आर्थिक वृद्धि में गिरावट को लेकर चिंतित हैं।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसईं सेसेंक्स 335.06 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,736.07 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100.70 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,102.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान इंडसइंड बैंक को हुआ। इसमें 5.62 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एसबीआईं, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल में भी गिरावट दर्ज की गयी।दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में सन फार्मा, मारति, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज रही जिसमें 3.44 प्रतिशत तक तेजी रही।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.