संस्कृत सप्ताह का ऑनलाइन शुभारम्भ आज से।

( 24654 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jul, 20 02:07

संस्कृतभारती  - संस्कृत सप्ताह 2020

संस्कृत सप्ताह का ऑनलाइन शुभारम्भ आज से।

    आज होगी योगासन स्पर्धा

    संस्कृत भारती चित्तोड़ प्रान्त की ओर से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 31 जुलाई 2020 से 6 अगस्त 2020 तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है।

 प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ यज्ञ आमेटा ने संस्कृत सप्ताह की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृतभारती, चित्तौड़ प्रान्त द्वारा दिनांक 31 जुलाई, 2020 से 6 अगस्त, 2020 तक ऑनलाइन संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत निम्न ऑनलाइन स्पर्धाओं का आयोजन भी किया जाएगा -

1. योगासन-स्पर्धा ( दि. 31/07/2020,

       नरेंद्र शर्मा-   8824914111)

 

2. संस्कृतगीत-स्पर्धा (दि. 01/08/2020, 

   देवेन्द्र पण्ड्या - 8764314350)

 

3 संस्कृत संघोष्ठी (दि. 02/08/2020, हिम्मत सिंह- 9413719090)

4  संस्कृत दिवस (राक्षसबन्धन)- वृक्षारोपण कार्यक्रम व काढ़ा वितरण कार्यक्रम व

100 संस्कृत वदतु पुस्तक का वितरण

5. संस्कृत-कथाकथन-स्पर्धा (दि. 04/08/2020

 तरुण मित्तल- 9929449579)

6 सुभाषित-स्पर्धा (दि. 05/08/2020

   मधुसूदन शर्मा- 9694013488)

7 समारोप कार्यक्रम (06/08/2020

डॉ ललित नामा - 9950207542)

महानगर सम्पर्क प्रमुख हिमांशु भट्ट ने बताया कि उपरोक्त सभी स्पर्धाओं में भाग लेने हेतु *निम्न लिंक पर शीघ्र आवेदन करें...

 

 https://forms.gle/SreZnfCMhebY8L7a8

 

उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओ में भाग लेने हेतु  सभी को दिए गए लिंक के माध्यम से गूगल फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। साथ ही गूगल फॉर्म पर पंजीकरण हेतु सभी को प्रतियोगिता के 1 दिन पूर्व 6:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

 यह प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग वरिष्ठ वर्ग महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय वर्ग में आयोजित होगी। योगासन स्पर्धा में प्रत्येक वर्ग के प्रतिभागी को न्यूनतम तीन योगासन करते हुए संस्कृत/हिंदी में अपना परिचय देकर 3 मिनट का वीडियो भेजना होगा। सुभाषित अथवा श्लोक पाठ में प्रत्येक वर्ग के प्रतिभागियों को न्यूनतम 3 श्लोकों का सस्वर वाचन करना होगा वरिष्ठ वर्ग तथा महाविद्यालय वर्ग में नियमावली में दिए गए छंद के आधार पर ही श्लोक स्वीकृत होंगे तथा संस्कृत प्रतियोगिता में कोई भी संस्कृत गीत प्रस्तुत कर सकते हैं, अंक निर्णय सुर लय ताल प्रस्तुति के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।

 संस्कृत कथाकथन में लघु कथा को अभिनय पूर्वक प्रस्तुत करेंगे। *सभी प्रतिभागी अपनी प्रतियोगिता का वीडियो बनाकर संबंधित संयोजक को व्हाट्सएप पर प्रतियोगिता के दिन साय 4:00 बजे तक भेजना अनिवार्य होगा।* 

 सभी वीडियो अधिकतम 3 मिनट के होने चाहिए।

अंत में महानगर प्रचार प्रमुखा रेखा सिसोदिया ने संस्कृत भारती का परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्कृत भारती विगत कई वर्षों से भारत सहित विश्व के 39 देशों में संसद के प्रचार प्रसार का कार्य निरंतर कर रही है। 1971 से लेकर आज तक संस्कृत भारती के प्रयासों से लगभग 140000 संस्कृत संभाषण शिविरों के माध्यम से 1400000 लोग संस्कृत संभाषण से लाभान्वित हो चुके हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री देवेंद्र पंड्या, डॉ यज्ञ आमेटा, संजय शांडिल्य दुष्यंत नागदा चैन शंकर दशोरा, नरेंद्र शर्मा, हिमांशु भट्ट, डॉ कृष्ण कांत, रेणु पालीवाल रेखा सिसोदिया, अर्चना शर्मा, दुर्गा कुमावत, दुष्यंत कुमावत, महेंद्र सिंह, कुलदीप जोशी आदि योजना के हिस्सा बने।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.