पद्मश्री देवीलाल सामर का 110 वाँ जन्मोत्सव मनाया

( 5334 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jul, 20 10:07

पद्मश्री देवीलाल सामर का 110 वाँ जन्मोत्सव मनाया

उदयपुर , लोक कलाओं की अंतराष्ट्रीय संस्था भारतीय लोक कला मण्डल के संस्थापक पद्मश्री देवीलाल सामर का 110 वाँ जन्मोत्सव मनाया गया। 
संस्था के निदेशक डाँ लईक हुसैन ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल के संस्थापक संचालक स्व. पद्मश्री देवीलाल सामर का जन्म 30 जुलाई 1911 को हुआ था।  स्वर्गीय श्री सामर प्रकृति एवं पर्यावरण प्रेमी थे, इसलिए वें उनके जीवनकाल में ही जन्मोत्सव पर संस्था परिवार को लेकर वन भ्रमण हेतु प्रति वर्ष जाया करते थे । उसी परम्परा को निभाते हुए अब भी स्व. सामर साहब के जन्मोत्सव पर प्रति वर्ष 30 जुलाई को संस्था परिवार को वन भ्रमण पर ले जाया जाता है किन्तु इस वर्ष कोरोना वैशविक महामारी के चलते उनके जन्मोत्सव को संस्था परिसर में ही सादगी पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने उनकी आदम कद प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर संस्था परिसर में वृक्षारोपण किया एवं संस्था के कलाकारों ने सोशियल डिस्टेसिंग का पालन करतें हुए भजन - कीर्तन कर उन्हे याद   किया ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.