पेसिफिक साइंस कॉलेज में वेबीनार आयोजित

( 4395 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jul, 20 11:07

पेसिफिक साइंस कॉलेज में वेबीनार आयोजित

पेसिफिक साइंस कॉलेज, पेसिफिक विश्वविद्यालय के भौतिक विभाग  के तत्वाधान में दिनांक 13 जुलाई 2020 को  भौतिक विज्ञान विषय पर कायोस बहुत अव्यवस्थित घटनाओं के परिचय तथा इसके विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में  दीर्घकालीन से लघु कालीन प्रभावों और घटनाओ पर वेबीनार आयोजित हुआ। यह वेबीनार डॉक्टर फकीरचंद, प्रोफेसर भौतिक विज्ञान ,कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र द्वारा दिया गया I इस वेबीनार में प्रोफेसर फकीर चंद ने बहुत सरलतम भौतिक घटनाओं का उपयोग करते हुए कई जटिल और सरल अनावृत सम्मिश्रण आवृत्ति परीघटनाओं को विभिन्न मॉडलों की सहायता से समझाया उन्होंने यह भी समझाया कि किस प्रकार प्रारंभिक स्थिति में परिवर्तन करने पर कैसी-कैसी जटिल परीघटना का स्पष्टीकरण ज्ञात करने पर अंतिम आभास होता है इससे  प्राप्त और विभिन्न मॉडलों से प्राप्त परिणामों से विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे मौसम विज्ञान, अंतरिक्ष मौसम विज्ञान, ठोस भौतिकी,प्लाज्मा भौतिकी इत्यादि के संबंधित विभिन्न घटनाओं को स्पष्टीकरण मॉडलिंग अध्ययन से प्रस्तुत किया I इसमें 50 स्नातकोत्तर और  शोधार्थी जो विभिन्न विज्ञान संकाय से संबंधित सकते हैं वह लाभान्वित हुए। वेबीनार के अंत में डॉक्टर गजेंद्र पुरोहित, निदेशक पेसिफिक साइंस कॉलेज तथा प्रोफेसर बी एम व्यास ,प्रोफ़ेसर भौतिक विभाग, पेसिफिक साइंस कॉलेज ने मुख्य वक्ता तथा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.