6 दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद झील में मिली एक्ट्रेस Naya Rivera की लाश

( 4319 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jul, 20 07:07

6 दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद झील में मिली एक्ट्रेस Naya Rivera की लाश

नई दिल्ली । हॉलीवुड सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस नाया रिवेरा के लापता होने के 6 दिन बाद पीरू झील में उनकी लाश मिली है। पुलिस ने लाश की शिनाख्त एक्ट्रेस नाया रिवेरा के रुप में ही की है। पुलिस के अनुसार, एक्ट्रेस के शरीर पर कोई भी ऐसे निशान नहीं मिले हैं, जो यह संकेत दे रहे हो कि एक्ट्रेस की पहले हत्या की गई थी। दरअसल, पुलिस पिछले 6 दिन से लापता एक्ट्रेस को ढूंढ रहे थे और अब उनकी लाश झील में मिली है। पुलिस ने सोनर उपकरणों के जरिए एक्ट्रेस को ढूंढ रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले पीरू झील में एक्ट्रेस का बेटा बोट पर सोता हुआ मिला था, जिसे उनकी मां ने किराए पर ली थी। वो अपने बेटे को लेकर गई थीं, जिसके बाद सिर्फ बेटा ही बोट पर मिला। 6 दिन से पुलिस और एक्ट्रेस के घरवाले उनकी तलाश कर रहे हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.