कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 40 हजार पार

( 4114 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jul, 20 06:07

कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 40 हजार पार

बेंगलुरु। कर्नाटक में कोविड-19 के 2,738 नए मामले सामने आए और 73 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इसके बाद संक्रमण का शिकार हुए लोगों की कुल संख्या चालीस हजार के ऊपर पहुंच गई और मृतकों की संख्या 757 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। दिनभर में कोविड-19 के 839 मरीज ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 13 जुलाई की शाम तक राज्य में कोविड-19 के कुल 41,581 मामलों की पुष्टि हो चुकी थी जिनमें 757 मरीजों की मौत शामिल है। राज्य में अब तक कोविड-19 के 16,248 मरीज ठीक हो चुके हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.