अखिल भारतीय पालीवाल महिला संगठन के चुनाव सम्पन्न

( 5923 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jul, 20 04:07

राजस्थान से श्रीमती पुष्पा पालीवाल संगठन मंत्री मनोनीत

अखिल भारतीय पालीवाल महिला संगठन के चुनाव सम्पन्न

उदयपुर / अखिल भारतीय पालीवाल महिला संगठन के चुनाव सम्पन्न हाल ही में सम्पन्न हुए। जिसमें राजस्थान से श्रीमती पुष्पा पालीवाल को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। संगठन की अध्यक्ष हरियाणा से श्रीमती विजयलक्ष्मी पालीवाल को चुना गया। साथ ही प्रत्येक राज्य से एक महिला उपाध्यक्ष एवं एक सचिव बनाये गये है। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष रहेगा। यह कार्यकारिणी समाज में महिलाओं के उत्थान, सुशिक्षा, स्वरोजगार आदि के साथ-साथ समाज में नवाचार व विकास के कार्य में अपनी भूमिका निभायेगी। इसके साथ ही जोधपुर में पालीवाल समाज की प्रतिभाओं के कन्या छात्रावास का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। उदयपुर से श्रीमती पुष्पा पालीवाल के संगठन मंत्री बनने पर समाजजन द्वारा उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.