कोविड-19 के 5.3 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हुए, सक्रिय मामलों की संख्या 2.9 लाख

( 11374 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jul, 20 05:07

नीति गोपेंद्र भट्ट

कोविड-19 के 5.3 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हुए, सक्रिय मामलों की संख्या 2.9 लाख

नई दिल्ली | केन्द्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार के साथ मिलकर केन्द्रित और समन्वित प्रयास के कारण देश में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों की जल्द से जल्द से पहचान करने, सही समय पर उपचार करने और प्रभावी नैदानिक प्रबंधन जैसे उपाय करने से ठीक होने वाले मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 19,235 रोगी ठीक हुए हैं। इसके परिणामस्वरूप, आज कोविड-19 रोगियों के बीच ठीक होने वाले मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,34,620 हो गई है। वर्तमान में रिकवरी दर बढ़कर 62.93 प्रतिशत हो गई है।

देश में चौतरफा किये जा रहे सामूहिक प्रयासों के कारण ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं, इसलिए ठीक होने वाले मामलों की संख्या, सक्रिय मामलों से 2,42,362 से ज्यादा हो गई हैं। सभी 2,92,258 सक्रिय मामलों को चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत रख उनका उपचार किया जा रहा है।

कोविड-19 से प्रभावितों लोगों को चिकित्सा निगरानी प्रदान करने के लिए, वर्तमान स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में 1,370 विशेष समर्पित कोविड अस्पताल (डीसीएच), 3,062 विशेष समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी), और 10,334 विशेष कोविड देखभाल केंद्र (सीसीसी) शामिल हैं।

इन सुविधा केंद्रों का संचालन सफलतापूर्वक करने के लिए, केंद्र द्वारा विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों एवं केंद्रीय संस्थानों में अब तक 122.36 लाख पीपीई किट, 223.33 लाख एन95 मास्क उपलब्ध कराए गए हैं और 21,685 वेंटिलेटर वितरित किए गए हैं।

कोविड-19 की जांच के लिए सभी बाधाओं को दूर करने और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जांच की सुविधा को निरंतर व्यापक बनाने जैसे सुधारात्मक कदमों और कारकों के कारण, प्रत्येक दिन नमूनों की जांच में निरंतर वृद्धि हो रही है; पिछले 24 घंटों के दौरान 2,80,151 नमूनों की जांच की गई है। अब तक जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या 1,15,87,153 है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, वर्तमान में भारत में प्रति दस लाख पर परीक्षण दर 8396.4 हो गई है।

जांच की संख्या में हुई प्रगतिशील वृद्धि का एक महत्वपूर्ण कारक, देशव्यापी नैदानिक प्रयोगशाला नेटवर्क में होने वाला निरंतर विस्तार है, देश में वर्तमान समय में कुल 1194 प्रयोगशालाएं हैं जिसमें सरकारी क्षेत्र की 850 प्रयोगशालाएं और निजी क्षेत्र की 344 प्रयोगशालाएं शामिल हैं। इनमें रियल-टाइम आरटी पीसीआर आधारित 624 परीक्षण प्रयोगशालाएं हैं। इनमें सरकारी 388 और निजी 236 हैं। इसीप्रकार ट्रू एनएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 472 हैं। इनमें सरकारी: 427 और निजी: 45 हैं। इसके अलावा सीबी नाट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 98 हैं। इनमें सरकारी 35 और निजी 63 हैं।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों और सलाहों के बारे में सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को technicalquery.covid19@gov.in पर और अन्य प्रश्नों को ncov2019@gov.in पर ई-मेल और @CovidIndiaSeva पर ट्वीट पूछा जा सकता है।

कोविड-19 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर- : +91-11-23978046 or 1075 (टोल फ्री) पर कॉल करें।

कोविड-19 पर राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.