राउण्ड टेबल इण्डिया की देश को हरा भरा बनाने नई पहल

( 9095 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 20 16:07

प्रत्येक सदस्य २ पौधें रोपेगा

राउण्ड टेबल इण्डिया की देश को हरा भरा बनाने नई पहल

उदयपुर। राउण्ड टेबल इण्डिया ने देश के स्कूलों में करोडों रूपयों की लागत से लाखों कक्षा कक्षों बनाने के बाद अब देश को हरा-भरा बनाने की नई पहल हाथ में ली है।

लेकसिटी राउण्ड टेबल इण्डिया २०६ ने उदयपुर को हरा-हरा बनाने हेतु प्रत्येक सदस्य ने २-२ पौधें रोपनें का लक्ष्य हाथ में लिया है। जिसकी शुरूआत आज से की। टेबल के १० सदस्यों ने सुखेर में २० पौधे रोप कर इसकी शुरूआत की। टेबल चेयरमेन दीपेश कोठारी ने बताया कि प्रत्येक सदस्य न केवल २-२ पौधे रोपेगा वरन् वह ३ नये लोगों को पौधे रोपने के लिये अभिप्रेरित भी करेगा ताकि देश में शीघ्र ही सघन वृक्षारोपण हो सकें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.