ऐतिहासिक, साहसिक एवं परिवर्तनकारी सुधार किए है मोदी सरकार ने: किरण माहेश्वरी

( 8544 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 20 09:07

ऐतिहासिक, साहसिक एवं परिवर्तनकारी सुधार किए है  मोदी सरकार ने: किरण माहेश्वरी

आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 2 बजे पुर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऐतिहासिक साहसिक एवं परिवर्तनकारी निर्णयो एवं सुधारो के लिये सदैव स्मरण किया जाएगा। मोदी जी ने 6 वर्षो के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक गलतियो को सुधारा है, आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है। गरीबों का कल्याण, शासन और नीतियो मे सुधार, सीमाओ की सुरक्षा और आतंकवाद के विरूद्ध निर्णायक कारवाई के समन्वित प्रयासो से भारत की विश्व प्रतिष्ठा बढी है। 

मंच पर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल नगर परिषद सभापति मंजू चेचानी सहाड़ा विधायक प्रत्याशी रूप लाल जाट भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक अमित सारस्वत मीडिया प्रभारी विनोद झुर्रानी मंच पर थे

पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पहली बार चीन के विस्तारवाद और अतिक्रमण का सफल सामना किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा एव अखण्डता के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की दृढता और कटिबद्धता ने विश्व मे भारत की एक नई छवि बनाई है। सेना को पुरा समर्थन, आधुनिक शास्त्रास्त्रो की समय पर खरीद, रक्षा सामग्रियो में आत्मनिर्भरता के कारण हमारी सेना का मनोबल आज सर्वोच्च स्तर पर है। सरकार ने सीमाओ तक सहज पहुॅच बनाने के लिये दुर्गम पहाडी क्षेत्रो में सडको एव संचार तंत्र का जाल बिछाया है।किरण माहेश्वरी ने कहा कि विगत 6 वर्षो मे केन्द्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीबों का कल्याण के साथ आर्थिक सुधार रहे है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर सरकार ने पूरी निष्ठा से कार्य किया है। मोदी सरकार कोरोना से लडने के साथ ही अर्थव्यवस्था की सभालने मे भी सफल रही है। मोदी सरकार 80 करोड देशवासियो को अप्रेल से नवम्बर 2020 तक 8 माह के लिये निशुल्क खाद्यान्न दे रही है। इतने बडे संकट में भूख से एक भी व्यक्ति की मौत नही हुई है। सरकार ने 1 लाख 40 हजार करोड रूपयो की राहत पहुॅचाई है। 

पहले कार्यकाल के काम पर दूसरी बार जनादेश मिला 

किरण माहेश्वरी ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर देश के 100 करोड निर्धन एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिये पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है। 2014 मे सरकार बनाते ही मोदी जी ने श्र।ड  जनधन खाते, आधार और मोबाईल द्वारा देश के सभी नागरिको को जोडकर योजनाओ का लाभ सीधे उनके खाते में पहुॅचाने का काम किया। कोरोना आपदा में इसका बहुत लाभ मिला। 

किरण ने कहा कि पहले 60 साल तक 60 करोड लोगो का जीवन रोजी-रोटी की चिन्ता मे ही चला जाता था। इनकी किसी ने चिन्ता नही की थी। पीएम मोदी ने इसकी सबसे पहले चिन्ता की। सबसे पहले सरकार ने बैंक अकाउंट खोलकर 32 करोड लोगो को क्ठज्  से फायदा पहुंचाया। 

उन्होने कहा कि 50 करोड लोगो को आयुष्मान भारत से लाभ देने का काम इस सरकार ने किया है। 5 लाख तक का स्वास्थ्य सेवाओ का पूरा खर्चा इस सरकार ने उठाया है। 

2.5 करोड लोगो को घर दिया 

किरण माहेश्वरी ने कहा कि 2.5 करोड लोगो को बिजली दी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत   2.5 करोड लोगो को घर दिया। बाकी 5 करोड को घर देने के प्रयास जारी है। उज्जवला के तहत 8 करोड लोगो को गैस योजना का लाभ दिया गया। 

किसान सम्मान निधि योजना मे साढे 9 करोड किसानो को क्ठज् के तहत 72 हजार करोड रूपये हमने किसानों के खाते मे भेजा। 

देश मे डाक्टरो की कमी दूर करने के लिये 5 हजार डठठै की सीटे बढाई गई। हर जिले मे मेडिकल काॅलेज खोलने का काम चल रहा है। इसी क्रम मे भीलवाडा मे मेडिकल काॅलेज खोला गया। 

सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये देश की सीमाओ की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। 

गरीब सवर्णो को आजादी के बाद पहली बार आरक्षण 


गरीब सवर्णो को भी 10ः आरक्षण आजादी के बाद पहली बार देने का काम किया। 

जल शक्ति मंत्रालय का गठन, हर घर नल से जल। 

किरण माहेश्वरी ने कहा कि दूसरे कार्यकाल मे जल शक्ति मंत्रालय बनाकर लोगो को शुद्ध पीने के पानी की योजना शुरू की। मोदी सरकार जल जीवन मिशन द्वारा हर घर नल से जल पहुॅचाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। 

केन्द्र सरकार ने राजस्थान को इस वर्ष में 2522 करोड रूपये जल जीवन अभियान के लिये दिये है। फ्लोराइड प्रभित क्षेत्रो के लिये भी 1145 करोड रूपये अलग से दिये गये है। केन्द्र सरकार राजस्थान को कुल 3500 करोड रूपयो की सहायता पेयजल योजनाओ के लिये दे रही है। 

जम्मू कश्मीर का एकीकरण 

हर देशवासी की मन की ईच्छा थी की कश्मीर का देश के साथ पुर्ण एकीकरण के लिये अनुच्छेद 35ए और 370 को समाप्त कर दिया जाये। मोदी सरकार ने देश के जनमानस का सम्मान किया और इन प्रावधानो को हटा दिया। इसके अलावा हम नागरिकता संशोधन ब्।। भी लेकर आये, जिससे उत्पीडन के मारे हिन्दू, सिक्ख, ईसाई आदि पडोसी देशो के अल्पसंख्यको को भारत मे आश्रय दिया जा सके। 

रामजन्म भूमि मन्दिर निर्माण सुनिश्चित किया

किरण माहेश्वरी ने कहा कि अयोध्या मे राम जन्म भूमि की मुक्ति और मन्दिर निर्माण के 500 वर्षो के सघर्ष का मोदी सरकार ने समाधान किया और ट्रस्ट बना कर मन्दिर का निर्माण प्रारम्भ किया। 

आत्म निर्भर भारत के लिये भारत मे बनी वस्तुओ का प्रयोग करने की अपील 

किरण माहेश्वरी ने कहा कि मोदी सरकार भारत के विश्व की महाशक्ति बनाने के लिये आत्म निर्भर भारत की विशाल योजना पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने इसके लिये भारत में बनी वस्तुओ का प्रयोग करने और वोकल फाॅर लोकल, स्थानीय उत्पादो को लोकप्रिय बनाने के लिये मुखर होने की अपील की है। 

कृषि किसान के लिये ; आत्मनिर्भर खेती - स्वाभिमानी किसान - उन्नत हिन्दुस्तान

किरण माहेश्वरी ने कहा कि किसान की आय को दुगुना करने के संकल्प को पुरा करने के लिये भारत सरकार ने जहां एक तरफ किसान को अपनी फसल को कही भी बेचने की छुट प्रदान की। वही मांग के हिसाब से कीमत निर्धारित करने का अधिकार दिया इस प्रकार किसानो की एतिहासिक मांग को पुरा करने का कार्य किया। 

किसाना हितो को ध्यान मे रखते हुए लाॅकडाउन के दौरान रिकार्ड लगभग 74300 करोड रूपये की समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी। लाकडाउन के दोरान प्रधानमंत्री किसान फण्ड मे 18700 करोड रूपये का स्थानान्तरित किये गये। वही 6400 करोड रूपये फसल बीमा मुआवजा दिया गया। 

श्रमिक कल्याण ; काम को मिल रहा सम्मान: 

किरण माहेश्वरी ने कहा कि मोदी सरकार में कोरोना आपदा में श्रमिको की कठिनाइयाॅ दूर करने का विशेष प्रयास किया है। छोटे उद्योगो को सहारा देने और रोजगार बनाये रखने के लिये सरकार नियोक्ता एव कर्मचारी का 24 प्रतिशत अंशदान 6 माह तक भारत सरकार वहन करेगी। साथ ही प्रवासी मजदुरो को कही भी पंजीकृत होने का अधिकार देने का भी निर्णय किया गया। 

किरण ने कहा कि नरेगा योजना में ग्रामीणो को और घर लौटे श्रमिको को रोजगार देने के लिये प्रावधान 60 हजार करोड रूपयो से बढाकर 1 लाख 1 हजार करोड रूपये किया गया है। इससे प्रत्येक पंचायत मे कम से कम 50 लाख रूपयो के लगभग का काम हो सकेगा। नरेगा मे मजदुरी भी 182 रू. से बढा कर 202 रू. कर दी गई है। 

उन्होने कहा कि प्रवासी मजदुरो के भोजन राशन के लिये पीएम केयर फण्ड से 1 हजार करोड रूपयो की सहायता दी गई। श्रमिको को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिये 4500 से अधिक श्रमिक रेलगाडिया चलाई गई। 1 करोड से अधिक श्रमिक सुरक्षित घर पहुॅचे। रेल गाडियो मे सरकार ने उनके भोजन पानी की व्यवस्था भी की। केन्द्र सरकार ने रेल किराया का 85ः स्वयं ने वहन किया। 

किरण माहेश्वरी ने कहा कि घर लोटे श्रमिकों के लिये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 50 हजार करोड का प्रावधान रखा। श्रमिकों को दो माह निःशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था करके मोदी सरकार ने उनके सुख दुख में भागीदार की सबसे बडे काम प्रवासी श्रमिकों के अपने भाग का राशन देश में कही भी लेने की सुविधा देकर किया जा रहा है। इसके लिये एक देश एक राशन कार्ड की व्यवस्था की जा रही है। इस प्रेस वार्ता में राजकुमार आंचलिया जिला महामंत्री बाबूलाल टाक मुरलीधर जोशी भेरू लाल मेघवंशी उपस्थित थे


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.