सुशांत मामले में अब सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी का बयान दर्ज

( 4872 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 20 07:07

सुशांत मामले में अब सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी का बयान दर्ज

नई दिल्ली l फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में बॉलीवुड की कई बड़े टैलेंट मैनेजरों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए गए हैंl ताजा बयान रेशमा शेट्टी का दर्ज किया गया हैंl मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को उनसे पूछताछ की हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून की सुबह आत्महत्या से हुई। अभिनेता की आत्महत्या के पीछे का कारण जानने के लिए जांच जारी है। शुक्रवार 10 जुलाई को मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के रेशमा शेट्टी से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार उनसे चार से पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उनके बयान का विवरण अभी तक ज्ञात नहीं है। रेशमा शेट्टी ने सलमान खान, अक्षय कुमार और आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवुड ए लिस्टर्स के साथ काम किया हैl वह उनके द्वारा किए जाने वाले प्रमुख विज्ञापनों के लिए भी जिम्मेदार हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.