नेपाल में भूस्खलन होने से 12 लोगों की मौत, 19 लापता

( 3912 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Jul, 20 06:07

नेपाल में भूस्खलन होने से 12 लोगों की मौत, 19 लापता

काठमांडू । पश्चिमी नेपाल में लगातार बारिश के बाद हुए कईं भूस्खलन के कारण कम से कम 12 लोगों की जान चली गईं और अन्य 19 लापता हैं। पुलिस ने बताया कि कास्की जिले के पोखरा शहर के सारंगकोट और हेमजन इलाकों में भस्खलन होने से तीन बच्चों सहित सात लोगों की जान चली गईं। पुलिस ने बताया कि पोखरा के सारंगकोट इलाके में शुावार तड़के भूस्खलन के कारण एक घर बहने से पांच लोगों की जान गईं। इसी हादसे में करीब 10 लोग घायल भी हो गए और अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज जारी है। बृहस्पतिवार रात को दो अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.