सियोल के लापता मेयर का शव बरामद

( 5028 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jul, 20 09:07

सियोल के लापता मेयर का शव बरामद

सियोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के लापता मेयर का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। वह यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि करीब सात घंटे के सघन तलाशी अभियान के बाद मेयर पार्क वोन-सुन का शव उत्तरी सियोल के पारंपरिक रेस्तरां के पास मिला। पुलिस ने मौत के कारण समेत अन्य कोई विवरण साझा नहीं किया। तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुन की बेटी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को फोन किया था और कहा था कि उनके पिता लापता हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.