राजस्थान रत्नाकर ने जगत प्रकाश नड्डा को ग्यारह लाख का चेक भेंट किया

( 10216 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Jul, 20 10:07

-नीति गोपेंद्र भट्ट-

राजस्थान रत्नाकर ने जगत प्रकाश नड्डा को ग्यारह लाख का चेक भेंट किया

नई दिल्ली ।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की प्रमुख स्वयंसेवी संस्था राजस्थान रत्नाकर ने प्रधानमंत्री केयर कोष के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश  नड्डा को आज गुरुवार को ग्यारह  लाख रु.का चेक भेंट किया। इस मौके पर पाली (राजस्थान) के सांसद और संसदीय विदेश कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मन्त्री पी पी चौधरी भी मौजूद थे। 

रत्नाकर के पूर्व प्रधान पुष्पेन्द्र कुमार गोयल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर जयपुरिया ने नड्डा को बैंकर चेक भेंट किया।

संस्था के चेयरमेन राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के मद्देनज़र संस्था की ओर से यह ग्यारह  लाख रु. का अंशदान प्रधानमंत्री केयर कोष में भेंट किया है।

रत्नाकर के प्रधान रमेश कानोडिया ने बताया कि इस मौके पर नड्डा की रत्नाकर की सहयोगी संस्थाओं  ‘किटीज़ केट और सूक्सील रेट’तथा ‘लायंस क्लब डिफ़ेन्स कोलोनी’ की ओर से भी एक - एक लाख रु. के चेक भेंट किए गए।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.