फान्दोत संरक्षक व पचौरी राज्य प्रमुख बनें

( 9335 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Jul, 20 04:07

फान्दोत संरक्षक व पचौरी राज्य प्रमुख बनें

उदयपुर  । अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान की कोर कमेटी की वर्चुअल बैठक आज संस्थान कार्यालय में संस्थान परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान राष्ट्रंीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कोठारी ने की।

कुन्तीलाल जैन ने बताया कि बैठक में वर्ष २०२०-२३ तीन वर्ष के लिये राष्ट्रीय नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया। संरक्षक पदों पर उदयपुर के विनोद फान्दोत, इन्दौर के संजय जैन, मुबंई के देवेन्द्रभाई शाह एवं सूरत के ऋषभ लुणदिया को मनोनीत किया गया। उन्हने बताया कि राज्य प्रमुख पदों पर राजस्थान राज्य प्रमुख पद पर भंवरलाल पचौरी, दिल्ली राज्य प्रमुख डॉ. महावीर जैन, मध्यप्रदेश राज्य प्रमुख पद पर राजेश जैन कपासवाला,कर्नाटक   राज्य प्रमुख पद पर आलोक दोवडया, महाराष्ट्र राज्य प्रमुख पद पर सी.ए. दिनेश जैन,उत्तर प्रदेश राज्य प्रमुख पद पर भरत जैन,हरियारणा राज्य प्रमुख पद पर विजयसिंह जैन, झारखण्ड राज्य प्रमुख पद पर सी.पी. जैन, गुजरात राज्य प्रमुख पद पर योगेश लुणदिया की घोषणा की गई।*

जैन ने बताया कि सलाहकार मण्डल में उदयपुर के राजमल गोदडोत,बांसवाडा के राजमल कीकावत,प्रतापगढ के चांदमल जैन ’’चन्दू‘‘,ऋषभदेव के रमेश कोठारी, धरियावद के इन्द्रमल पटवा, मन्दसौर के महेन्द्र जैन को शामिल किया गया है। बैठक का संचालन राष्ट्रंीय महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रंीय कोषाध्यक्ष रमेश जसोत, युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विजय लुणडिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री रितेश सुरावत मौजूद थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.