Deepika Padukone के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 50 मिलियन के पार

( 8163 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jul, 20 10:07

Deepika Padukone के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 50 मिलियन के पार

नई दिल्ली । दीपिका पादुकोण इस वक्त बॉलीवुड की सबसे सफ़ल एक्ट्रेस में शामिल हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने को इस इंडस्ट्री में स्थापित किया है। ना सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर भी। उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ रही है। वह एक के बाद एक माइल्स स्टोन छूती जा रही हैं। अब उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 50 मिलियन (5 करोड़) से पार हो गई है।  50 मिलियन फॉलोवर्स के साथ दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे प्रियंका चोपड़ा हैं, जिनके करीब 54 मिलियन फॉलोवर्स हैं। 50 मिलियन फॉलोवर्स होने के बाद उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहा है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.