प्रति 10 लाख जनसंख्या पर भारत के कोविड-19 के मामले विश्व में काफी देशों से बहुत कम

( 12198 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Jul, 20 05:07

नीति गोपेंद्र भट्ट

प्रति 10 लाख जनसंख्या पर भारत के कोविड-19 के मामले विश्व में काफी देशों से बहुत कम

नई दिल्ली, विश्व स्वास्थ्य संगठन की 6 जुलाई, 2020 की स्थिति रिपोर्ट संख्या 168 से पता चलता है कि प्रति 10 लाख जनसंख्या पर भारत के कोविड-19 के मामले विश्व में काफी देशों से बहुत कम हैं। भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 505.37 मामले सामने आए हैं, जबकि इतनी ही जनसंख्या पर विश्व की औसत 1453.25 बनती है।

चिली में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोविड-19 के 15,459.8 मामले सामने आए, जबकि पेरु में 9,070.8, अमरीका में 8,560.5, ब्राजील में 7,419.1 और स्पेन में 5,358.7 मामले प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर दर्ज किए गए।

 विश्व स्वास्थ्य संगठन की इस स्थिति रिपोर्ट से पता चलता है कि प्रति 10 लाख जनसंख्या पर भारत में मौतों की संख्या काफी देशों के मुकाबले बहुत कम है। भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 14.27 मृत्यु होने की खबर है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह संख्या 68.29 बनती है, जो कि भारत में मौतों की संख्या से चार गुणा से अधिक है।

ब्रिटेन में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 से संबंधित 651.4 मौतें हुईं, जबकि स्पेन में 607.1, इटली 576.6, फ्रांस में 456.7 और अमरीका में प्रति 10 लाख की आबादी पर 391 मौतें हुईं।

 भारत ने मामलों से पर्याप्त और प्रभावी रूप से निपटने के लिए अस्पतालों के ढांचे का विस्तार किया है। इन मामलों से निपटने की तैयारियों में ऑक्सीजन की व्यवस्था आईसीयू और वेंटिलेटर सुविधाएं शामिल हैं। 07 जुलाई, 2020 की स्थिति के अनुसार देश में 1201 विशेष कोविड अस्पताल, 2611 विशेष कोविड स्वास्थ्य केन्द्र और 9,909 कोविड केयर सेंटर हैं, जहां कोविड-19 के बेहद गंभीर और बहुत कम लक्षण वाले मरीजों का उपचार किया जाता है। इस प्रकार की तैयारी से रिकवरी दर में लगातार सुधार और मृत्यु दर के मामलों में कमी हुई है।

कोविड-19 के मामलों की शीघ्र पहचान और समय पर प्रभावी नैदानिक प्रबंधन के फलस्वरूप प्रतिदिन ठीक हुए रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के कुल 15,515 रोगी स्वस्थ हुए। इस प्रकार अब तक स्वस्थ हुए रोगियों की कुल संख्या 4,39,947 हो गई है।

राष्ट्रीय और राज्य सरकारों के कोविड-19 की रोकथाम नियंत्रण और प्रबंधन के लिए सभी स्तरों पर किए गए समन्वित प्रयासों के उत्साहजनक परिणाम मिले हैं, जिससे स्वस्थ रोगियों की संख्या और सक्रिय मामलों में अंतर लगातार बढ़ रहा है।

आज की तिथि में स्वस्थ रोगियों की संख्या सक्रिय मामलों से 1,80,390 अधिक है। कोविड-19 की रिकवरी दर भी बढ़कर 61.13 प्रतिशत हो गई है।

इस समय 2,59,557 सक्रिय मामले हैं और इन सबका उपचार किया जा रहा है।

‘टेस्ट ट्रेस ट्रीट’ की रणनीति पर विशेष ध्यान देते हुए विभिन्न उपायों से  केन्द्र सरकार और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा कोविड-19 की जांच की संख्या बढ़ाने में मदद मिली है। पिछले 24 घंटे में 2,41,430 नमूनों की जांच की गई। अब कुल जांच की संख्या 1,02,11,092 हो गई है।

विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाने से जांच प्रयोगशालाओं में लगातार विस्तार हो रहा है। अब 1,115 से अधिक प्रयोगशालाओं में कोविड की जांच की जा रही है। इनमें से 793 सरकारी और 322 निजी प्रयोगशालाएं हैं। कोविड-19 के विभिन्न प्रकार की जांच निम्नलिखित प्रयोगशालाओं में की जा रही है।

इन प्रयोगशालाओं में रीयल टाइम आरटी-पीसीआर आधारित जांच प्रयोगशालायें 598 हैं जिनमें 372 सरकारी और 226 निजी शामिल हैं।

    ट्रु नेट आधारित जांच प्रयोगशालायें 423 हैं जिनमें 388 सरकारी और 35 निजी हैं।

    सीबीएनएएटी आधारित जांच प्रयोगशालायें 94 हैं जिनमें 33 सरकारी और 61 निजी हैं।

     कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, दिशा-निर्देश और सलाह नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्न ncov2019@gov.in और @CovidIndiaSeva पर technquery.covid19@gov.in और अन्य प्रश्नों के लिए भेजे जा सकते हैं।

कोविड-19 पर किसी भी प्रश्न के मामले में, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें।

     कोविड-19 पर राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर भी उपलब्ध है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.