लोक कला मण्डल में पर्यटको की बड़ी चहल-पहल

( 8158 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Jul, 20 11:07

भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर में पर्यटको की बड़ी चहल- पहल

लोक कला मण्डल में पर्यटको की बड़ी चहल-पहल

भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर के निदेशक डाॅ. लईक हुसैन ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड 19 के तहत लगभग 70 दिनों से बंद भारतीय लोक कला मण्डल का संग्रहालय  दिनांक 01 जून 2020 से पर्यटकों  के लिए खोल दिया  गया था और अब यहाँ धिरे- धिरे संग्रहालय में पर्यटकों की संख्या में इजाफा भी होने लगा है।  
उन्होने बताया कि संस्था के लोक कला संग्रहालय में वर्तमान में लोक कलाओं की विभिन्न विथिकाओं में रिनोवेशन का कार्य भी किया गया जिसके अंतर्गत गवरी विथिकाओं के पुतलों की सार संभाल कर नवीन पारम्परिक वस्त्रों एवं आभूषणों से पुनः सुसज्जित किया गया। इसके साथ ही लोक नृत्यों, कठपुतली, आदिवासीयों के आभूषण आदि विथिकाओं कों पुनः सार संभाल कर आमजन हेतु प्रदर्शित किया गया है।  
 उन्होने यह भी बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार संस्था के कर्मचारियों एवं संग्रहालय में आने वाले दर्शको हेतु मास्क लगाना, आरोग्य सेतु अेप आदि अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही संस्था में आने वालों को सैनेटाइज कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.