जैसलमेर - रविवार को 402 रिपोर्ट प्राप्त,सभी नेगेटिव

( 3529 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Jul, 20 05:07

जैसलमेर - रविवार को 402 रिपोर्ट प्राप्त,सभी नेगेटिव

जैसलमेर / जैसलमेर जिले से कोरोना जांच के लिए पूर्व में भिजवाए गए सेम्पल में से 402 जनों की जांच रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई। प्राप्त सभी रिपोर्ट्स नेगेटिव आयी हैं। जिले से रविवार शाम तक कुल 125 जनों के सेंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. बारूपाल ने बताया कि आरंभ से लेकर अब तक जैसलमेर जिले में 15 हजार 598 सेंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए गए। इनमें 14 हजार 905 जनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें अब तक 113 पोजिटीव आए हैं तथा 14 हजार 792 जनों के सेंपल कोरोना जांच में नेगेटिव आए हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.