स्वस्थ रोगियों की तादाद सक्रिय मामलों की संख्या से करीब 1.65 लाख अधिक

( 11154 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Jul, 20 11:07

-नीति गोपेंद्र भट्ट-

स्वस्थ रोगियों की तादाद सक्रिय मामलों की संख्या से करीब 1.65 लाख अधिक

देश में स्वस्थ रोगी 4 लाख से अधिक

 

नई दिल्ली, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भारत सरकार द्वारा कोविड-19 की रोकथाम नियंत्रण और प्रबंधन के लिए किए जा रहे सामूहिक और केंद्रित प्रयासों के कारण अब कोविड-19 के सक्रिय और स्वस्थ हुए रोगियों के बीच के अंतर में लगातार वृद्धि हो रही हैं और ठीक हुए रोगियों की संख्या बढ़कर 4,09,082 हो गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान,कोविड-19 के कुल 14,856 रोगियों को ठीक हुये हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की तुलना में 1,64,268 अधिक स्वस्थ मरीज हैं। इससे कोविड-19 की राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़ कर 60.77 प्रतिशत हो गई है।

वर्तमान में कोविड-19 के 2,44,814 सक्रिय मामले हैं और सभी का उपचार किया जा रहा हैं।

राष्ट्रीय औसत से अधिक की रिकवरी दर के साथ अभी देश के 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनकी सूची निम्न प्रकार है:-

 

 

क्रस

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश

रिकवरी दर

1

चंडीगढ़

85.9%

2

लद्दाख

82.2%

3

उत्तराखंड

80.9%

4

छत्तीसगढ़

80.6%

5

राजस्थान

80.1%

6

मिजोरम

79.3%

7

त्रिपुरा

77.7%

8

मध्य प्रदेश

76.9%

9

झारखंड

74.3%

10

बिहार

74.2%

11

हरियाणा

74.1%

12

गुजरात

71.9%

13

पंजाब

70.5%

14

दिल्ली

70.2%

15

मेघालय

69.4%

16

ओडिशा

69.0%

17

उत्तर प्रदेश

68.4%

18

हिमाचल प्रदेश

67.3%

19

पश्चिम बंगाल

66.7%

20

असम

62.4%

21

जम्मू और कश्मीर

62.4%

 

देश में नैदानिक प्रयोगशालाओं के नेटवर्क का विस्तार लगातार जारी है। सरकारी क्षेत्र की 786 प्रयोगशालाओं और निजी क्षेत्र की 314 प्रयोगशालाओं के साथ,देश में अभी 1100 प्रयोगशालाएँ हैं। इसमें शामिल है:

रीयल टाइम आधारित जाँच प्रयोगशालाएं: 591 (सरकारी: 368 और निजी: 223)

ट्रूनेट आधारित जाँच प्रयोगशालाएं : 417 (सरकारी: 385 और निजी: 32)

सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 92 (सरकारी: 33 और निजी: 59)

कोविड-19 के नमूनों जी जाँच की बाधाओं को दूर करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों के साथ ही "टेस्ट, ट्रेस, ट्रीट" की रणनीति को अपनाने से देश में प्रतिदिन नमूनों की जाँच में लगातार वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,48,934 नमूनों का परीक्षण किया गया है। अब तक कुल 97,89,066 नमूनों की जाँच हुई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्पेशीयल जनरल मेडिकल एंड स्पेशलाइज्ड मेंटल हेल्थ केयरसेटिंग्स के लिए दिशा-निर्देश जारी कियें है। जो कि निम्न लिंक पर उपलब्ध है:

https://www.mohfw.gov.in/pdf/MentalHealthIssuesCOVID19NIMHANS.pdf

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, दिशा-निर्देश और सलाह नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA कोविड -19 से संबंधित तकनीकी जानकारी ncov2019@gov.in और @CovidIndiaSeva परtechnquery.covid19@gov.in और अन्य प्रश्नों के लिए भेजी जा सकती हैं।

कोविड -19 पर किसी भी प्रश्न के मामले में, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की हेल्पलाइन नंबर: +91-11-23978046 या 1075(टोल-फ्री) पर कॉल करें। COVID-19 पर राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों केहेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर भी उपलब्ध है।

 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.