उषा कसारा के नेतृत्व में वार्ड 54 की महिलाओं ने  कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

( 11957 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Jul, 20 07:07

उषा कसारा के नेतृत्व में वार्ड 54 की महिलाओं ने   कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

आज पूर्व सभापति तथा शहर कांग्रेस पश्चिम ब्लाॅक की अध्यक्ष मंजू पोखरना की उपस्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता उषा कसारा, ममता शर्मा, प्रिया शर्मा, राजश्री यादव, सूरज देवी, सविता जैन तथा वार्ड नम्बर 54 की सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उषा कसारा एवं सदस्यता ग्रहण करने वाली बहनो को माला एवं दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया।

पूर्व सभापति मंजू पोखरना ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित आमजन कांग्रेस की मुख्य धारा से जुड़कर शहर के विकास के लिए काम करना चाहते है। आज हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के हिमांशुल माथुर, पश्चिम ब्लाॅक के महासचिव अधिवक्ता विनोद कुमार कसारा, रियाज पठान एवं कांग्रेस  सी ए प्रकोष्ट के महावीर गाॅधी आदि उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.