भारत ने पाकिस्तान को भारतीय क्षेत्र में सभी अनधिकृत कब्जे खाली करने के लिए कहा

( 12184 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jul, 20 08:07

भारत ने पाकिस्तान को भारतीय क्षेत्र में सभी अनधिकृत कब्जे खाली करने के लिए कहा

पाकिस्तान में फंसे 627 भारतीय एकीकृत चेकपोस्ट अटारी के जरिए स्वदेश लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि ये लोग पिछले महीने की 25 से 27 तारीख तक स्वदेश लौट आए। उन्होंने बताया कि अभी 100 भारतीय पाकिस्तान में हैं और भारत, पाकिस्तानी अधिकारियों के सम्पर्क में है और उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है।  गिलगित बाल्टिस्तान में आम चुनाव के बारे में प्रवक्ता ने बताया कि भारत जम्मू कश्मीर और लद्दाख के भारतीय क्षेत्र में किसी तरह के बदलाव की हाल की कोशिशों को पूरी तरह नामंजूर करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान के अवैध कब्जे की मंशा से की जाती है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ने भारत के जिन क्षेत्रों पर अपना अवैध कब्जा कर रखा है, उसे खाली करे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.