ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को सुनाई गई 34 महीने की सजा

( 6299 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jul, 20 05:07

ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को सुनाई गई 34 महीने की सजा

लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 34 महीने की सजा सुनायी गई है। उसने पिछले वर्ष पूर्वी ब्रिटेन के लीसेस्टर में एक शॉपिंग सेंटर में आगजनी की घटना में अपना दोष स्वीकार किया था। परविंदर सिंह (28) को इस सप्ताह जेल की सजा सुनायी गई। वह जनवरी 2019 में हुई आग की घटना के संबंध में लीसेस्टर क्राउन अदालत में पेश हुआ था। लीसेस्टरशयर पुलिस ने कहा कि आग में व्यापार चौपट हुए जिससे मालिकों, कर्मचारियों और लोगों को नुकसान हुआ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.