नेपाल के PM केपी शर्मा ओली के भविष्य पर मंडरा रहा संकट

( 8554 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jul, 20 05:07

नेपाल के PM केपी शर्मा ओली के भविष्य पर मंडरा रहा संकट

काठमांडू।  नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी समिति की अहम बैठक में शनिवार को प्रधानमंत्री  के. पी. शर्मा ओली के भविष्य पर निर्णय लिया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत विरोधी टिप्पणी करने को लेकर प्रधानमंत्री पद से ओली के इस्तीफे की बढ़ती मांग के मद्देनजर यह बैठक हो रही है। हिमालयन टाइम्स समाचार पत्र में यह खबर प्रकाशित हुई है कि ओली और एनसीपी के र्काकारी अध्यक्ष पुष्प  कमल दहल ‘प्रचंड’ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास में बैठक की। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि तीन घंटे तक चली बैठक दोनों शीर्ष नेताओं के बीच विश्वास बहाल करने के लिये हुई। ओली के साथ बैठक के बाद प्रचंड ने नेपाल की राष्ट्रवति विद्या देवी भंडारी से भी मुलाकात की। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.