जून में सेवा क्षेत्र में आईं और गिरावट : पीएमआईं

( 8579 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jul, 20 05:07

जून में सेवा क्षेत्र में आईं और गिरावट : पीएमआईं

 नईं दिल्ली । भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में जून में लगातार चौथे महीने गिरावट आईं है। एक मासिक सर्वे में शुावार को कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की वजह से नए ऑर्डर कम हुए हैं और कारोबारी परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

जून में आईंएचएस मार्किट इंडिया सर्विसेज का कारोबारी गतिविधियों का सूचकांक 33.7 रहा। यह मईं में 12.6 रहा था। इस वृद्धि के बावजूद जून में लगातार चौथे महीने भारतीय सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में गिरावट आईं है।

आईंएचएस मार्किट इंडिया सर्विसेज के खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआईं) के अनुसार, 50 से ऊपर का मतलब विस्तार से और 50 से नीचे का आशय गिरावट से होता है।

आईंएचएस मार्किट के अर्थशास्त्री जोए हायस ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संकट की स्थिति और गंभीर होने से भारत के सेवा क्षेत्र जून में भी गिरावट में रहा। उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय अर्थव्यवस्था नीचे आ रही है। यदि यह सांमण काबू में नहीं आता है, तो इसका प्रभाव इस साल की दूसरी छमाही में भी देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 सांमण के मामले बढ़कर 6,25,544 हो गए हैं। अब तक इस महामारी से 18,213 लोगों की जान गईं है। हायस ने कहा कि कुछ कंपनियों की गतिविधियां स्थिर हुईं हैं, लेकिन लॉकडाउन में ढील के बाद ऐसा होना स्वाभाविक है। इससे जून का प़ीएमआईं आंकड़ा बढ़ा है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.