जैसलमेर जिले में शुक्रवार को 604 हैक्टेयर में टिड्डी नियंत्रण

( 5741 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jul, 20 04:07

एडीएम ने डेलासर में खुद ट्रैक्टर चलाकर किया छिड़काव

जैसलमेर जिले में शुक्रवार को 604 हैक्टेयर में टिड्डी नियंत्रण

जैसलमेर /  टिड्डी नियंत्रण और कृषि विभाग द्वारा राजस्वकर्मियों एवं किसानों के सहयोग से शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर टिड्डी नियंत्रण की कार्यवाही की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. विश्नोई ने शुक्रवार को टिड्डी नियंत्रण गतिविधियों का अवलोकन किया और इस दौरान डेलासर में खुद ट्रैक्टर चलाकर कीटनाशक स्प्रे करते हुए टिड्डी नियंत्रण में सहभागिता  अदा की।

टिड्डी नियंत्रण एवं कृषि  विभागीय अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को जैसलमेर जिले के लक्ष्मणसर, डांगरी, गड़ीसर ओरण, सांगड़, भागु का गांव, 60 आरडी बांधा, डेलासर, भैरवा, भिलानी, मालूसर, फतेहगढ़ आदि क्षेत्रों में 604 हैक्टर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण कार्य किया गया। इनमें 34 हैक्टर क्षेत्र में ड्रोन से कीटनाशक स्पे्र कर टिड्डी नियंत्रण का कार्य किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.