विनिर्माण गतिविधियों में जून में उल्लेखनीय सुधार

( 3058 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Jul, 20 09:07

विनिर्माण गतिविधियों में जून में उल्लेखनीय सुधार

नई दिल्ली । देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां जून में उल्लेखनीय सुधार के साथ स्थिरता की तरफ बढ़ती नजर आईं। हालांकि, कई राज्यों में क्षेत्रीय स्तर पर लॉकडाउन बढ़ाए जाने से कारोबार से जुड़ी परिस्थितियां और कमजोर हुईं। IHS Markit के ताजा सर्वे में यह कहा गया है। जून में आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) 47.2 पर रहा, जो मई में 30.8 के स्तर पर था। मई के मुकाबले उल्लेखनीय सुधार के बावजूद देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में लगातार तीसरे महीने संकुचन देखने को मिला।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.