चीन में फ्लू का नया वायरस आया सामने

( 9893 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Jul, 20 08:07

चीन में फ्लू का नया वायरस आया सामने

बीजिंग। चीन का कहना है कि वह अपने देश के सूअरों में वैज्ञानिकों द्वारा पहचाने गए नए  फ्लू को फैलने से रोकने के लिए हर संभव इंतजाम कर रहा है क्योंकि यह फ्लू महामारी का रूप ले सकता है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन  ने भी चीन को कड़ी निगरानी रखने और कोविड-19 की तरह महामारी का रूप लेने की क्षमता रखने वाली इस फ्लू को रोकने को कहा है। जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के अनुसार,चीन पहला देश है जहां दिसंबर, 2019 में  कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गया और अभी तक इस   कोरोना वायरस से 10,424,992 लोग संक्रमित हुए हैं वहीं 509,706 लोग इस संक्रमण से मरे हैं। चीन में इससे अभी तक 83,531 लोग संक्रमित हुए हैं और 4,634 लोग की संक्रमण से मौत हुई है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.