पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर लाल डूडी का जन्मदिवस मनाया

( 12920 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Jul, 20 08:07

पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर लाल डूडी का जन्मदिवस मनाया

भीलवाड़ा - राजस्थान महिला कांग्रेस की सचिव अर्चना दुबे के नेतृत्व मंे राजस्थान विधानसभा के पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर लाल जी डूडी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर आजाद नगर सी सेक्टर गार्डन में पौधारोपण व रामधाम के निकट गौशाला में गायों को गुड़ व चारा  खिलाया गया।
सचिव अर्चना दुबे ने बताया कि सभी कार्यकर्ता द्वारा डूडी जी के उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाओं के साथ-साथ निरोग स्वास्थ्य  लाभ व दीर्घायु की मंगल कामनाएं की गई।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव इश्तियाक छिपा, पूर्व पार्षद पति शैलेंद्र चैधरी, कांग्रेस पश्चिम ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनील झा,किशन सोनी, महेश दुबे, संतोष झा, पिंकी, दुष्यंत गर्ग, महेश दरियानी, रणधीर झा आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.