यश कवर मासा की पुण्य स्मृति में किया नवकार महामंत्र जाप

( 8708 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Jul, 20 05:07

यश कवर मासा की पुण्य स्मृति में किया नवकार महामंत्र जाप

साध्वी यश कंवर की पुण्य स्मृति में हर महीने की 30 तारीख को नवकार मंत्र जाप के क्रम में आज नवकार मंत्र का जाप शांति भवन में आयोजित किया गया। राजस्थान उपप्रवतिनी साध्वी मैना कंवर मासा ने उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को फरमाया कि असंख्यात गुणी कर्मो की निर्जरा कराने वाला, सातिशय पुण्य का संचय कराने वाला, रानी सती के अग्निकुंड को निर्कुंड मे बदलने वाला यदि कोई मंत्र है तो वह है णमोकार मन्त्र।मनुष्य की गरिमा को गति देने वाला एक मात्र विलक्षण मंत्र है। यह व्यक्ति को उन ऊंचाइयों पर प्रतिष्ठित करता है, जहां सामान्य व्यक्ति की पहुंच असंभव लगती है। । नवकार महामंत्र का जाप किसी भी परिस्थिति या अवस्था में किया जा सकता है। इसके स्मरण मात्र से दुख दूर होते हैं। जीवन में नवकार महामंत्र का संबंध होना चाहिए। बच्चे के जन्म लेने पर सर्वप्रथम नवकार मंत्र सुनाना चाहिए। जैन धर्म की क्रियाएं भी इसी मंत्र से शुरू होती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को नवकार मंत्र का जाप प्रतिदि करना चाहिए।  शांतिभवन के मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया कि नवकार महामंत्र के बाद यश चालीसा का पाठ हुआ। तत्पश्चात मासा ने मंगलीक दिया। मंत्री सुरेंद्र सिंह चौधरी की ओर से प्रभावना रखी गई।  जाप के दौरान श्री संघ के अध्यक्ष राजेंद्र चीपड, मनोहर लाल सूर्या उपाध्यक्ष संजय राका, सहमंत्री गोपाल लोढ़ा, राजेंद्र गोखरू, जैन कांफ्रेंस की प्रांतीय महिला अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा गोखरू शांति जैन महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती बसंता डांगी भी उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.