पहले भी विवादों में रह चुका है ‘टिक टॉक’

( 7452 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 20 09:06

पहले भी विवादों में रह चुका है ‘टिक टॉक’

नई दिल्ली ।  लद्दाख में चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच सरकार ने चीन के खिलाफ आर्थिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने भारत में फेमस चीन के 59 एप पर बैन लगा दिया। इनमें टिक टॉक भी शामिल है। भारत में ये ऐप काफी फेमस है। टिक टॉक पर न सिर्फ आम लोग बल्कि कई सेलेब्स भी जबरदस्त एक्टिव हैं। वैसे टिक टॉक पिछले कुछ समय से ही काफी विवादों में चल रहा था। बीते दिनों यू-ट्यूबर कैरी मिनाटी और टिक टॉक स्टार्स के बीच छिड़ी जंग हुई थी। जिसके बाद टिक टॉक के कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जो लोगों को नागवार गुज़रे और ये मांग उठने लगी की टिक टॉक को भारत में बैन किया जाए। इतना ही नहीं इन सारे बवाल के बीच टिक टॉक की रेटिंग में भी भारी गिरावट आई थी। अब आखिरकार भारत ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.