'83' को मिली नई रिलीज़ डेट

( 5525 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 20 08:06

'83' को मिली नई रिलीज़ डेट

नई दिल्ली । कोरोना वायरस ने इस साल फ़िल्म इंडस्ट्री में बड़ा ग्रहण लगा दिया। करीब तीन महीने से बड़े पर्दे पर कोई फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई है। इस साल की दो बड़ी फ़िल्में,  रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी और कबीर ख़ान की 83 रिलीज़ को तैयार हैं, लेकिन सिनेमाघर बंद हैं। हालांकि, अब इन दोनों फ़िल्मों की नई रिलीज़ डेट सामने आ गई है। पीवीआर पिक्चर्स ने इस बात की घोषणा की है। पीवीआर ने ट्वीट करके बतााया है कि सूर्यवंशी दीपावली और 83 क्रिसमस पर रिलीज़ होगी। अपने ट्वीट में पीवीआर ने लिखा, 'समय को आगे बढ़ाते हुए... दीपावली पर रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी और क्रिसमस पर कबीर ख़ान की 83 की रिलीज़ के लिए कमर कस लीजिए।'


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.