दूसरी बार विशाखापत्तनम में गैस लीक की घटना

( 8848 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 20 07:06

दूसरी बार विशाखापत्तनम में गैस लीक की घटना

विशाखापत्तनम। शहर से पास परवादा में दवा बनाने वाली एक कम्पनी में मंगलवार सुबह बेंजीन गैस का रिसाव होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग बीमार हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘सेनर लाइफ साइसेंज कम्पनी’ की एक इकाई में यह रिसाव हुआ और स्थिति अब नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि घटना में दो कर्मचारियों की जान चली गई और घायलों का इलाज गाजुवाका में एक अस्पताल में जारी है। इनमें से एक को वहां  वेटिलेटर  पर रखा गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.