कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

( 4048 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jun, 20 07:06

कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शाहनवाज आलम को पिछले साल दिसंबर में लखनऊ में  सीएए और एनआरसी  के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया और गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पार्टी महासचिव  प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके घटना की निंदा की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आलम को पिछले साल 19 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में सोमवार देर रात हजरतगंज इलाके में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि ऐसा पता चला है कि इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान आलम घटनास्थल के पास ही मौजूद थे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.