भारत हमेशा सभी आपदाओं तथा चुनौतियों पर विजयी होकर और निखरकर उभरा है-नरेन्‍द्र मोदी

( 11221 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jun, 20 06:06

भारत हमेशा सभी आपदाओं तथा चुनौतियों पर विजयी होकर और निखरकर उभरा है-नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आकाशवाणी से अपने मन के बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करते हुए  कहा कि ने कहा कि भारत ऐतिहासिक रूप से सभी आपदाओं और चुनौतियों पर विजय हासिल कर और ज्‍यादा निखरकर सामने आया है। भारत का इतिहास ही आपदाओं और चुनौतियों पर जीत हासिल कर और ज्यादा निखरकर निकलने का रहा है। सैकड़ों वर्षों तक अलग-अलग आक्रांताओं ने भारत पर हमला किया, उसे संकटों में डाला, लोगों को लगता था कि भारत की संरचना ही नष्ट हो जाएगी, भारत की संस्कृति ही समाप्त हो जाएगी, लेकिन इन संकटों से भारत और भी भव्य होकर सामने आया।श्री मोदी ने कहा कि मॉनसून अब देश के अधिकतर भागों में पहुंच चुका है और मौसम वैज्ञानिकों में वर्षा को लेकर बहुत उत्‍साह और आशा है। उन्‍होंने कहा कि यदि अच्‍छी वर्षा होती है तो किसानों को बेहतर उपज मिलेगी और वातावरण भी हरियाली से भरेगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए वर्षा के पानी का बडे पैमाने पर संचय करें।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.