वरिष्ठ पत्रकार मुनीश जोशी का हृदयघात से निधन

( 7244 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Jun, 20 11:06

के.डी.अब्बासी

वरिष्ठ पत्रकार मुनीश जोशी का हृदयघात से निधन

कोटा । कोटा के वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब कोटा के संस्थापक सचिव मुनीश जोशी का शुक्रवार सांय हृदयघात से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना के बाद प्रेस क्लब के सदस्यों में शोक की लहर हैं। बल्लभबाडी निवासी ७५ वर्शीय मुनीश जोशी ने अपना जीवन पत्रकारिता को समर्पित किया हैं। अपने जीवनकाल में उन्होंने कई समाचार पत्रों से जुडकर अपनी कलम से समाज में छूपि कुरूतियों को उजागर किया। वह समाचार न्यूज एजेन्सी यूनिवार्ता, नवभारत टाइम्स, आकाशवाणी कोटा सहित हिन्दी समाचार पत्रों से जुडे रहे। कोटा खुला विश्वविद्यालय में समन्बक के रूप में भी उन्होंने काम किया। इसके साथ ही कोटा प्रेस क्लब से उनका लम्बा रिश्ता रहा हैं। मुनीश उनके निधन की सुचना पर कोटा पत्रकारिता से जुडे लोगों में शोक की लहर हैं। कोटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास, पूर्व अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा, पूर्व सचिव सुनील माथुर सहित समस्त सदस्यों ने श्रृद्धांजलि अर्पित की। 

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.