कोरे भाषण व झुठे वायदों से गरीब का पेट नही भरता :दुबे         

( 14135 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Jun, 20 07:06

   के डी अब्बासी

कोरे भाषण व झुठे वायदों से गरीब का पेट नही भरता :दुबे         

  कोटा अखिल भारतीय बेरोजगार मजदूर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि कोरे भाषण व झूठे वायदों से गरीब का पेट नही भरता मोदी सरकार की वायदाखिलाफी से मजदूर किसान बेरोजगार छोटे व्यापारी सभी दुःखी है।

दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री भाषण से गरीब जनता का पेट भरना चाहते है लेकिन केवल लच्छेदार भाषण से अब काम चलने वाला नही है लोगो को अब भाषण नही राशन चाहिए कोरोना महामारी, बिगड़ती अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेरोज़गारी और मॅहगाई ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है ऐसे में जरूरत है की केन्द्र सरकार गरीब मजदूरो बेरोजगारों किसानों  छोटे व्यापारियों व रोज कमाने खाने वालों को नगद सहायता राशि दे। 

दुबे ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबो व आम जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर काला धन वापस लाने व 15-15 लाख रुपये सभी के खातों में डालने का वादा किया।किसानों कि आय दोगुनी करने की बात कही बेरोजगारों को हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का भरोसा दिलाया। लेकिन मोदी सरकार ने आम जनता से घोर छलावा करते हुए गरीब मजदूर बेरोजगार किसान सभी के सपने चकनाचूर कर दिए।आज आम आदमी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है लोगो में भाजपा सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

 

दुबे ने कहा कि देश के सक्षम लोगो के द्वारा पी एम केयर फंड में करोड़ो रूपये दान करने के बाद भी मोदी सरकार के द्वारा इस संकट की घड़ी में गरीब मजदूर बेरोजगार किसान व आम जनता को नगद राहत नही देना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.