ऑनलाइन द्वारा महिला मंडल सदस्याओं को दिया शास्त्र का ज्ञान

( 5328 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jun, 20 04:06

ऑनलाइन द्वारा महिला मंडल सदस्याओं को दिया शास्त्र का ज्ञान

शांति जैन महिला मंडल द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइट झूम एप्प  के माध्यम से मंडल की सदस्याओ को शास्त्र का ज्ञान दिया गया । महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती बसंता डांगी एव मंत्री कनकावती चंडालिया ने बताया कि  हर सप्ताह मण्डल द्वारा गत कई वर्षों से नियमित रूप से क्लास हर बुधवार को होती थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से शांति भवन के प्रांगण में अब क्लास नहीं हो पा रही जिसे देखते हुए मण्डल द्वारा ऑनलाइन सदस्याओं को शास्त्र का ज्ञान दिया गया। मीडिया प्रभारी मनीष बम्ब ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के शासनकाल में हुए 10 श्रावक का वर्णन मंडल की संरक्षिका प्रमिला सूर्या के द्वारा सदस्याओं को समझाया गया व 14 नियम धर्म कार्य में कैसे विवेक रखें उसकी भी जानकारी दी गई। इस दौरान मंडल की रीना सिसोदिया, हेमलता जैन, सुनीता पीपाड़ा, विद्या भंडारी, किरण हिरण, प्रेरणा लोढ़ा, मधु जैन मीनाक्षी डागा, ज्ञान देवी बूरड, मधु मेडतवाल आदि सदस्याए उपस्थित थी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.