रिकवरी दर सुधर कर 48.31 प्रतिशत हुई, मृत्यु दर कम होकर 2.80 प्रतिशत हुई

( 9326 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Jun, 20 15:06

-नीति गोपेंद्र भट्ट-

रिकवरी दर सुधर कर 48.31 प्रतिशत हुई, मृत्यु दर कम होकर 2.80 प्रतिशत हुई
 
नई दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के कुल 4,776 रोगी उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं। इस तरह अब तक 1,00,303 रोगी ठीक हो गए हैं। कोविड-19 के रोगियों की रिकवरी दर 48.31 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वर्तमान में 1,01,497 सक्रिय मामले हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
​देश में कोविड-19 से मृत्यु दर गिरकर अब 2.80 प्रतिशत हो गई है।
​कोविड-19 के लिए लिए गए नमूनों की जांच की क्षमता सरकार की 480 और निजी 208 प्रयोगशालाओं (कुल 688 प्रयोगशालाओं) में बढ़ गई है। अब तक 41,03,233 नमूनों की जांच की गई है। कुल 1,37,158 नमूनों की जांच कल की गई।
​देश में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार हुआ है। अब 952 विशेष कोविड अस्पतालों में 1,66,332 आइसोलेशन बिस्तर, 21,393 आईसीयू बिस्तर, और 72,762 ऑक्सीजन वाले बिस्तर उपलब्ध हैं। इसी तरह 2,391 विशेष कोविड स्वास्थ्य केन्द्रों में 72,762 आइसोलेशन बिस्तर, 11,027 आईसीयू बिस्तर और 46,875 ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तर उपलब्ध हैं। केन्द्र ने राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों और केन्द्रीय संस्थानों को 125 लाख 28 हजार एन-95 मास्क और 101 लाख 54 हजार निजी सुरक्षा उपकरण-पीपीई वितरित किए हैं।
कोविड-19 संबंधित तकनीकी मुद्दों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, दिशा-निर्देश और सलाह नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA।
कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्न ncov2019@gov.in और @CovidIndiaSeva पर technquery.covid19@gov.in और अन्य प्रश्नों के लिए भेजी जा सकती हैं।
कोविड-19 पर किसी भी प्रश्न के मामले में, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें।
कोविड-19 पर राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर भी उपलब्ध है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.