पत्रकार बृजराज सोलंकी के जन्म दिन पर उनको मिल रही है बधाइयां

( 13050 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Jun, 20 11:06

के डी अब्बासी

पत्रकार बृजराज सोलंकी के जन्म दिन पर उनको मिल रही है बधाइयां

कोटा  | शहर के वरिष्ठ पत्रकार हंसमुख मिलनसार , भाषा मे मिठास, मददगार ,अच्छे स्वभाव के मालिक भाई बृजराज सिंह सोलंकी के जन्म दिन पर आज राजस्थान और मध्यप्रदेश और कोटा प्रेसक्लब के सदस्यों और पत्रकार साथियो, मित्रों से उन्हें  लगातार बधाई  मिल रही है। बृजराज सोलंकी किसी परिचय के मोहताज नही है। उनकी शख्शियत ऐसी है कि उनका नाम ही काफी है। जो उनसे एक बार मिल ले तो पूरी जिंदगी उनको भूल नही पाता।मदद करने का ऐसा तरीका जिसे कभी भुलाया नही जा सकता। भाई बृजराज सिंह सोलंकी बिना किसी लालच के किसी की भी मदद करने को तैयार रहते है भले ही मदद करने के चक्कर मे उनका कितना बड़ा ही नुकसान क्यो नही हो जाय। भाई बृजराज सोलंकी पिछले 35 वर्षो से लगातार पत्रकारिता कर गरीबो, असहायों,पीड़ितों और मजबूरों की आवाज बनकर उनको न्याय दिलाने का काम कर रहे है। बृजराज सोलंकी राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत पत्रकार हैं। बृजराज सिंह सोलंकी  दैनिक विश्वमेल, भारत की महिमा में सम्पादक के रूप में कार्य किया है। सोलंकी पिछले 31 वर्षों से साप्ताहिक गुजारिश का नियमित प्रकाशन कर रहे है। भाई ब्रजराज सिंह सोलंकी मध्य प्रदेश में रहकर इन दिनों नई दुनिया समाचार पत्र में काम कर रहे हैं।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.